रामराम भज प्राणी जपले रामनामकी माला

by - January 20, 2020

रामराम भज प्राणी जपले रामनामकी माला
रोमरोम तेरे राम रमा है राम ही है रखवाला
रामराम भज प्राणी जपले रामनामकी माला

राम बिंदु राम सिंधु राम क्षितिज पर छाया
सूर्य चंद्र में नील गगन में सबमें राम समाया
जपले रामनाम की माला रामनाम की माला
रोमरोम तेरे राम रमा है राम ही है रखवाला

राम ही तारे राम उबारे राम ही पार लगाए
धीर बंधाए पीर मिटाये भवबंधन से छुड़ाए
जपले रामनाम की माला रामनाम की माला
रोमरोम तेरे राम रमा है राम ही है रखवाला

नेमसे जीले प्रेम से पीले रामनाम का प्याला
मनमें तेरे बिखरेगा बंदे रामनाम का उजाला
जपले राम नाम की माला रामनामकी माला
रोमरोम तेरे राम रमा है राम ही है रखवाला


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *