प्रेम रस जिसने पिया श्रीराधे के नाम का

by - January 20, 2020

प्रेम रस जिसने पिया श्रीराधे के नाम का
हो गया हो गया वो दीवाना राधेश्याम का
प्रेम रस जिसने पिया श्रीराधे के नाम का
श्रीराधे नाम की महिमा है बड़ी अपरम्पार
तू भी बसाले मन में तेरा हो जाये बेडा पार
जिसने भी किया दर्शन श्रीव्रंदाबन धाम का
हो गया हो गया वो दीवाना राधेश्याम का
इस राधा नाम के काजे ब्रह्मा शिव भी तरसे
गुरु क्रपा के कारण ये रस हम पर बरसे
जिसने भी सुमिरन किया राधे नाम का
हो गया हो गया वो दीवाना राधेश्याम का
राधा नाम सुनने को कृष्ण पीछे पीछे डोले
वांशुरी के स्वर में बस राधे राधे ही बोले
सारा जग दीवाना है राधेजू के नाम का
हो गया हो गया वो दीवाना राधेश्याम का


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *