लिया नाम जिसने भी शिवजी का मनसे

by - January 20, 2020

लिया नाम जिसने भी शिवजी का मनसे
उसे भोले शंकर ने अपना बनाया
खुले उसपे सब द्वार शिव की दया के
जो श्रद्धा से भोले के मन्दिर आया
चलो शिव शंकर के मन्दिर में भक्तो
शिवजी के चरणो में सर को झुकायें
करें अपना तन मन गंगा सा पावन
जपें नाम शिव का भजन इनके गायेँ
यह संसार झूठी माया का बन्धन
शिवालय मे मार्ग है मुक्ती का भक्तो
महादेव का नाम लेने से हर दिन
मिलेगा हमें दान शक्ती का भक्तो
कहीं भी नही अंत उसकी दया का
लगाकर समाधी करें शिव का सुमिरन
करें वंदना उस दयालू पिता की
हमें भी मिले छांव उसकी क्रपा की
करें सबका कल्याण कल्याणकारी
भरते सबका भंडार त्रिनेत्र धारी
कोई उसको जग में कमी ना रहेगी
बनेगा जो तनमन से शिव का पुजारी
करें नाम लेकर सफल अपना जीवन


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *