लाल मुख विशाल लोचन हैं लाल लाल

by - January 20, 2020

लाल मुख विशाल लोचन हैं लाल लाल
लाल लाल मस्तक पे तिलक लाल लाल है
हाथ में सोटा और कमर में लंगोटा लाल है
लालों में लाल मेरो अंजनी को लाल है
सिन्दूरी बदन ज़िनका जो जपते हैं रामनाम
बल बुद्धि के हैं दाता जो भक्तों मे हैं महान
राम नाम के रसिया राम का रखते ध्यान
एेसे महावली बजरंगवली को प्रणाम है
पूँछ लम्बी है इनकी अंग अति बलकारी है
लाल मां अंजनी के बाल ब्रह्मचारी हैं
श्रीराम के चरणों में मन है सुबह और शाम
एेसे महावली बजरंगबली को प्रणाम है
संकट मोचन कहाते जो संकट हरते हैं
महाबल के बल से भूत प्रेत भी डरते हैं
वो कर दिखाया कोई भी कर सका न काम
एेसे महावली बजरंगवली को प्रणाम है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *