मेरे राम जैसा कृपालू कोई नहीं कोई नही
मेरे राम जैसा कृपालू कोई नहीं कोई नहीं
मेरे राम जैसा दयालू कोई नहीं कोई नहीं
मेरे राम जैसा कृपालू कोई नहीं कोई नहीं
राजीव लोचन शोक विमोचन
धरे तूण धनु सायक
भक्ति बिपत्ति भंजन धनरंजन
राम चंद्र रघु नायक
मेरे राम जैसा दयालू कोई नहीं कोई नहीं
दीन दयालू उदार शिरोमणि
भक्तन के भयहारी
पद पंकज रज पड़त अहिल्या
घोर श्राप से तारी
मेरे राम जैसा दयालू कोई नहीं कोई नहीं
नैनों से निहार कर भी
जन दोष न उर में आने
सुन कर भी सेवक गुण को .
प्रभु संत सभा में बखाने
मेरे राम जैसा दयालू कोई नहीं कोई नही
जिससे भी सम्बंध बनाया
उस का भाव निभाया
गीध जटायु का श्राद्ध किया
शबरी का झूठा फल खाया
मेरे राम जैसा दयालू कोई नहीं कोई नहीं
जिसने उनको निष्ठा से गाया
वह सब कुछ ही पाया
अति उदार रघुनाथ का यश
रामभद्राचार्य को भाया
मेरे राम जैसा दयालू कोई नहीं कोई नहीं
मेरे राम जैसा कृपालू कोई नहीं कोई नहीं
0 comments