आते जाते हुए गुनगुनाया करो

by - January 20, 2020

आते जाते हुए गुनगुनाया करो
राम बोला करो राम गाया करो
आते जाते हुए गुनगुनाया करो

रिश्ता रखते हो जैसे तुम संसार से
मोह बंधन बंधा है जैसे परिवार से
थोड़ा उनसे भी रिश्ता निभाया करो
राम बोला करो राम गाया करो

कौन कहता है कि छोड़ कर काम को
अच्छा हो याद रखो अगर राम को
सुख दुख में ना उसको भुलाया करो
राम बोला करो राम गाया करो

जिन्दगी ये यूं ही निकल जाएगी
शान शौकत की दुनिया उजड़ जाएगी
अपने मन से उनको भुलाया ना करो
राम बोला करो राम गाया करो
आते जाते हुए गुनगुनाया करो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *