बरसाना लागे प्यारा किशोरी तेरो बरसाना
बरसाना लागे प्यारा किशोरी तेरो बरसाना
कैसा अदभुत है जगसे न्यारा तेरो बरसाना
बरसाना लागे प्यारा किशोरी तेरो बरसाना
करुणामई राधे की कृपा
यहां सदा बरसती है
दया की सागर श्री राधा
प्रेम की नदिया बहती है
यहां बरसे प्रेम अपारा
किशोरी तेरो बरसाना
बरसाना लागेप्यारा किशोरी तेरो बरसाना
श्यामाजू की महलन की पौड़ी
किस्मत वाले चढ़ते हैं
मिल जाए महलन की सेवा
देव भी तरसते हैं
यहां मिलता नंद दुलारा
किशोरी तेरो बरसाना
बरसाना लागेप्यारा किशोरी तेरो बरसाना
मह्वरवन और खोरसांकरी की
दिव्य छटा निराली है
हम भक्तों की स्वामिनी श्रीराधा
बस एक बरसाने वाली है
बेसहारों का एक है सहारा
किशोरी तेरो बरसाना
बरसाना लागेप्यारा किशोरी तेरो बरसाना
कैसा अदभुतहै जगसे न्यारा तेरो बरसाना
0 comments