संकट मोचन कृपा निधान जय जय हनुमान

by - January 20, 2020

संकट मोचन कृपा निधान जय जय हनुमान
महावीर अति बलवान जय जय हनुमान
संकट मोचन कृपा निधान जय जय हनुमान

अंजनी माता के नयनांजन
रघुकुल भूषण केसरी नंदन
ग्यारहवें रुद्र भगवान
जय हनुमान जय जय हनुमान

सूर्य देव ने शास्त्र पढ़ाया
नारद ने संगीत सिखाया
मारुत मानस की संतान
जय हनुमान जय जय हनुमान

चार अक्षर का नाम है प्यारा
चारों जुग परताप तुम्हारा
त्रिभुवन को तुम पर अभिमान
जय हनुमान जय जय हनुमान

तुमने राम के काम बनाए
लंका जारि सिया सुधि लाए
राम सिया पितु मातु समान
जय हनुमान जय जय हनुमान

एक ही मंत्र जपो अभिराम
श्रीराम जयराम जय जय राम
राम तुम्हारे जीवन प्राण
जय हनुमान जय जय हनुमान

जो कोई तुम्हरी महिमा गावे
सहज राम के दरशन पावे
दास को दो चरणों में स्थान
जय हनुमान जय जय हनुमान

संकट मोचन कृपा निधान
जय हनुमान जय जय हनुमान


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *