सब छोड़ के सहारे प्रभू का तू ले सहारा

by - January 20, 2020

सब छोड़ के सहारे प्रभू का तू ले सहारा
प्रभू के सिवा जगत में कोई नही हमारा
सब छोड़ के सहारे प्रभू का तू ले सहारा
गज ग्राह लड़े जल अन्दर गज ने यही पुकारा
अपनों को मेने पुकारा सब कर गये हैं किनारा
सब छोड़ के सहारे प्रभू का तू ले सहारा
प्रभू के सिवा जगत मैं कोई नही हमारा
दुष्टों ने घेरी थी द्रोपदी विचारी
नग्न उसको करने की थी तैयारी
बस यही नाम द्रोपद ने था पुकारा
सब छोड़ के सहारे प्रभू का तू ले सहारा
प्रभू के सिवा जगत में कोई नही हमारा
यहां कोई नही अपना हर चीज वेगानी है
ये माया भी पगले आनी और जानी है
सब छोड़ के सहारे प्रभू का तू ले सहारा
प्रभू के सिवा जगत में कोई नही हमारा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *