भगवान तुम्हारे चरणों से जब प्यार किसी का हो जाए
भगवान तुम्हारे चरणों से
जब प्यार किसी का हो जाए
दो-चार की फिर बात ही क्या
यह संसार उसी का हो जाए
प्रहलाद तो छोटा बालक था
पर प्यार किया परमेश्वर से
संसार का होकर क्या लेना
एक बार उसी का हो जाए
भगवान तुम्हारे चरणों से जब............
शबरी ने कौनसा यज्ञ किया
गणिका ने कौनसा वेद पढ़ा
जिसमें छल कपट का लेस नहीं
करतार उसी का हो जाए
भगवान तुम्हारे चरणों से जब............
रावण ने राम से बैर किया
आज तक भी जलाया जाता है
पर भगत विभीषण शरण पड़ा
घरबार सब उसी का हो जाए
भगवान तुम्हारे चरणों से जब
प्यार किसी का हो जाए...
0 comments