धरती गगनमें हो रही तेरी जय जयकार
धरती गगनमें हो रही तेरी जय जयकार
दुनिया तेरा नाम जपे तुझको पूजे संसार
धरती गगन में हो रही तेरी जय जयकार
सरस्वती महालक्ष्मी काली
तीनों की तू प्यारी
गुफा के अंदर तेरा मंदिर
तेरी महिमा न्यारी
शिव की जटा से निकली गंगा
आई शरण तिहारी
आदि शक्ति आदि भवानी तेरी शेर सवारी
हे अंबे हे जगदंबे करना तू इतना उपकार
आए हैं तेरे चरणों में देना हमको प्यार
धरती गगन में हो रही तेरी जय जयकार
ब्रह्मा विष्णु महेश भी
तेरे आगे शीश झुकाएं
सूरज चांद सितारे तुझसे
उजियारा ले जाएं
देवलोक के देव भी मैया तेरे ही गुण गाएं
मानव करेजो तेरीभक्ति भवसागर तरजाएं
हे अंबे हे जगदंबे करना तू इतना उपकार
आए हैं तेरे चरणों में देना हमको प्यार
धरती गगन में हो रही तेरी जय जयकार
0 comments