यह दो अक्षर का नाम आता ये बड़े ही काम
यह दो अक्षर का नाम
आता ये बड़े ही काम
जपेजा राधे राधे राधे राधे
यह दो अक्षर का नाम
राधा नाम मिटादे बाधा
गुप्त रहस्यमयी नाम है राधा
यह शास्त्र वेदों का सार
नाम कर देता भव से पार
जपेजा राधे राधे राधे राधे
राधा नाम अमंगल हारी
परम आनंद परम सुखकारी
राधा नाम परम धन धाम
नाम यही टेरत निशदिन श्याम
जपे जा राधे राधे राधे राधे
राधा नाम की मस्ती प्यारी
चढ़ी रहे दिन रात ख़ुमारी
राधा नाम बड़ा ही अनमोल
नाम रटले हृदय पट खोल
जपे जा राधे राधे राधे राधे
रोम रोम यही नाम रमा ले
राधा राधा सुनले गाले
भलो लागे ना मुख में चाम
मधुर रसना से ले तू नाम
जपेजा राधे राधे राधे राधे
यह दो अक्षर का नाम
आता ये बड़े ही काम
जपेजा राधे राधे राधे राधे
0 comments