शिव नाम के सहारे पापी भी मुक्ति पाए

by - January 20, 2020

शिव नाम के सहारे पापी भी मुक्ति पाए
भज ले नमः शिवाय भज ले नमः शिवाय
शिव नाम के सहारे पापी भी मुक्ति पाए

तंत्रों का तंत्र है ये मंत्रों का मंत्र है ये
ब्रह्मांड जानता है यंत्रों का यंत्र है ये
धरती ने इसको गाया आकाश गुनगुनाए
शिव नाम के सहारे पापी भी मुक्ति पाए
.
लंका विजय से पहले श्रीराम ने रटा है
शिवनाम जब जपा है रावणका सर कटाहै
भोले की दया से ही लंका को जीत पाए
शिव नाम के सहारे पापी भी मुक्ति पाए

एेसाकबच न दूजा करले जो इसको धारण
उसके दुखोंका होता पलभरमें ही निवारण
इन पांच अक्षरों में सारा संसार है समाये
शिव नाम के सहारे पापी भी मुक्ति पाए
भज ले नमः शिवाय भज ले नमः शिवाय


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *