मेरा हाथ पकड़ लेरे कान्हा मन मेरा घबराए

by - January 20, 2020

मेरा हाथ पकड़ लेरे कान्हा मन मेरा घबराए
कालेकाले बादल चमकें बिजली सरपे मड़राए
मेरा हाथ पकड़ लेरे कान्हा मन मेरा घबराए
अगर मेरे बस में होता कन्हैया
किनारे लगाता खुद अपनी नैया
जहां जहां रखूँ जैसे जैसे रखूँ
पाँव मेरा फिसलता ही जाए
मेरा हाथ पकड़ लेरे कान्हा......
अगर आना है तो आजा कन्हैया
किनारे लगाजा बनके खिवैया
धीरे -धीरे करके थोड़ा थोड़ा करके
वक्त मेरा ये गुजरता जाए
मेरा हाथ पकड़ लेरे कान्हा .....
नही आना हो तो खबर भेज देना
हालत उठाके नजर भर देख लेना
कहीं ऐसा न हो तेरे भरोसे
ये दास तेरा देखता ही रह जाये
मेरा हाथ पकड़ लेरे कान्हा .......


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *