पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया

by - January 20, 2020

पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
कृष्ण कन्हैया भजो रे दाऊजी के भैया
पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
निश दिन भजो गोपाल प्यारे
मोर मुकुट पीताम्बर वारे
हरदम लाज रखैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
स्वांश स्वांश भज नन्द दुलारे
वही तो बिगडे काज संवारे
नटवर नाग नथैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
नरसी ने जब टेर लगायी
सांवरियो नहीं देर लगायी
एेसो भात भरैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
ग्वाल वाल संग धेंनू चरावे
लूट लूट दधि माखन खावे
काली नाग नथैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
आहत हो गजराज पुकारा
मैं हूँ भगवन दास तुम्हारा
पहुँचे गरुण चढैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया
अर्जुन के हित रथ को हांका
सांवरिया मुरारी मेरा वांका
महाभारत युद्ध जितैया भजोरे कृष्ण कन्हैया
पार करे जो नैया भजो रे कृष्ण कन्हैया


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *