करले तू दीदार शेरावाली का

by - January 20, 2020

करले तू दीदार शेरावाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
करले तू दीदार शेरावाली का

डगर डगर मां के जयकारे
पग- पग में ज्योति के नजारे
कदम कदम दरबार शेरावाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
करले तू दीदार शेरावाली का

देख चढ़ाई रुक नहीं जाना
जय माता दी कहते जाना
रस्ता है दुश्वार शेरावाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
करले तू दीदार शेराबाली का

मां के चरणों के मतवालों से
दूर नहीं मां अपने लालों से
मां जैसा है प्यार शेरावाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वालीका
करले तू दीदार शेरावाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वालीका


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *