महादेव शंकर हैं जग से निराले
महादेव शंकर हैं जग से निराले
बडे सीधे साधे और बडे भोले भाले
महादेव शंकर हैं जग से निराले
बनालो उन्हें अपने जीवन की आशा
सदा दूर रहेगी तुमसे निराशा
बिना मांगे वरदान तुमको मिलेगा
समझते हैं वो हर एक मन की भाषा
वो उनके हैं जो उनको अपना बनाले
महादेव शंकर हैं जग से निराले
ज़िधर देखो शिव की महिमा निराली
यह दाता है और दुनिया सवाली
जो उसके द्वार पे विश्वास कर ले
तो पलभर में भर जाती झोली खाली
उनके ही हैं अंधेरे उनके ही उजाले
महादेव शंकर हैं जग से निराले
महादेव शंकर हैं जग से निराले
बडे सीधे साधे और बडे भोले भाले
महादेव शंकर हैं जग से निराले
0 comments