गणपति बप्पा की जय बोलो
सिद्धि विनायक संकट हारी
विघ्नेश्वर शुभ मंगलकारी
सबके प्रिय सबके हितकारी
प्रभू द्वार दया का खोलो
गणपति बप्पा की जय बोलो
पार्वती के राज दुलारे
शिवजी की आंखों के तारे
गणपति बप्पा प्यारे प्यारे
प्रभू द्वार दया का खोलो
गणपति बप्पा की जय बोलो
शंकर पूत भवानी जाए
गणपति तुम सबके मन भाए
तुमने सबके कष्ट मिटाए
प्रभू द्वार दया का खोलो
गणपति बप्पा की जय बोलो
जो भी द्वार तुम्हारे आता
खाली हाथ कभी ना जाता
तू है सबका भाग्यविधाता
प्रभू द्वार दया का खोलो
गणपति बप्पा की जय बोलो
जय बोलो जय बोलो जय बोलो
गणपति बप्पा की जय बोलो
0 comments