तेरी तस्वीर दिल में कन्हैया

by - January 20, 2020

तेरी तस्वीर दिल में कन्हैया
जाने कब से सजाए हुए हैं
तुझसे मिलने की लेकर तमन्ना
इस जग में हम आए हुए हैं
तेरी तस्वीर दिल में कन्हैया...

एे कन्हैया जरा मुख से कह दो
कब तलक यूं तरसते रहेंगे
जाने कितनों को दर्शन दिया है
आस मन में हम लगाए हुए हैं
तेरी तस्वीर दिल में कन्हैया...

प्रीत हमारी ऐसी हो तुमसे
मरते दम तक तुम्हारे रहे हम
हमको अपना बनाकर ही रखना
दांव दिल पर लगाए हुए हैं
तेरी तस्वीर दिल में कन्हैया...

हम तुम्हारे हैं तुम हो हमारे
इतना विश्वास कर ही लिया
तेरे दरशन कभी तो मिलेंगे
दिल में अरमान सजाए हुए हैं
तेरी तस्वीर दिल में कन्हैया
जाने कब से सजाए हुए हैं


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *