राधा नाम की लगाई फुलवारी

by - January 20, 2020

राधा नाम की लगाई फुलवारी
कि पत्ता -पत्ता श्याम बोलता
राधा नाम की लगाई फुलवारी

कली कली में महक उसी की
हर पक्षी में चहक उसी की
नाचे मोर कूके कोयलिया काली
कि पत्ता पत्ता श्याम बोलता
राधा नाम की लगाई फुलवारी

राधा नाम का खिल गया उपवन
महक उठा सारा वृंन्दावन
गूंजे गली गली में शोर भारी
कि पत्ता पत्ता श्याम बोलता
राधा नाम की लगाई फुलवारी

अति सुंन्दर छाई हरियाली
खेलत राधा संग में बनमाली
सजी पास बगिया है न्यारी
कि पत्ता पत्ता श्याम बोलता
राधा नाम की लगाई फुलवारी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *