भोलेनाथ सा देव नही रहे नशे में चूर

by - January 20, 2020

भोलेनाथ सा देव नही रहे नशे में चूर
जो शिव का पूजन करे पाए मुक्ती ज़रुर
भोलेनाथ सा देव नही रहे नशे में चूर
भोलेनाथ हैं बड़े मनमौजी
भांग धतूरे से हो जायें राजी
शिव के अनेकों हैं धाम
जप लो शिव का प्यारा नाम
रक्षक ये साधू संतों के
शिव ही दाता हम भक्तों के
करते सबके पूरण काम
जपलो शिव का प्यारा नाम
बड़े दयालू हैं शिव भंडारी
भरते झोली ये ड़मरु धारी
चमत्कार हैं इनके समान
जपलो शिव का प्यारा नाम
दक्ष प्रजापति ने किया अभिमान
कटा शीश हो गये बेजान
भुगता दक्ष ने ये परिणाम
जपलो शिव का प्यारा नाम
शिव की जटाओं में खेले गंगा
भागीरथ को कर दिया चन्दा
गंगाधर पड़ गया नाम
जपलो शिव का प्यारा नाम
भस्मासुर को दिया वरदान
लीला रचे शंकर भगवान
मिटा दिया भस्मा का नाम
जपलो शिव का प्यारा नाम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *