सूरज चांद सितारे करते तेरा ही गुणगान
सूरज चांद सितारे करते तेरा ही गुणगान
धरती अंबर पर्वत नदियां गाते हैं यशगान
सूरज चांद सितारे करते तेरा ही गुणगान
बिन तेरे तो कुछ भी नहीं तूही तारनहार
तेरी दयाका अंत नहीं सबमांगे तेरा प्यार
सूरज चांद सितारे करते तेरा ही गुणगान
धरती अंबर पर्वत नदिया गाते हैं यशगान
पाप की छाया कर देगी जग का विनाश
युद्ध नहीं हो शांति बने करदो ये उपकार
सूरज चांद सितारे करते तेरा ही गुणगान
धरती अंबर पर्वत नदियां गाते हैं यशगान
हो सबजन के सत्कर्मों से रोशन तेरा नाम
मुक्ति मिले हम सबको दे दो यह वरदान
सूरज चांद सितारे करते तेरा ही गुणगान
धरती अंबर पर्वत नदियां गाते हैं यशगान
0 comments