हे शिव दयामय दीन पालक

by - January 19, 2020

हे शिव दयामय दीन पालक
अज विमल निष्काम हो
हे जगतपति जग व्याप्त
जगदा धार जग विश्राम हो

दिवस निशि जिसकी प्रबल
भय रोग की हो बंदना
उस दुखी जन के लिए तुम
वास्तविक सुख धाम हो

कलेश इस कलिकाल का
उसको कभी व्यापे नहीं
हृदय में जिनके तुम्हारा
ध्यान आठों पहर याम हो

एक ही अभिलाषा है मेरी
पूरी इसे कर दो प्रभु
मेरी इस रसना पर सदा
शिव शिवा का नाम हो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *