मुझे पास बुलालो बजरंगी
मुझे पास बुलालो बजरंगी
चरणों से लगालो बजरंगी
मुझे पास बुलालो बजरंगी
निशदिन करता हूं ध्यान तेरा
पूजा तेरी गुणगान तेरा
मुझे अपना बनालो बजरंगी
चरणों से लगालो बजरंगी
तेरी भक्ति से मुंह मोडू नहीं
जग को छोडू तुझे छोडू नहीं
गिरते को उठालो बजरंगी
चरणों से लगालो बजरंगी
तुम सोए भाग्य जगाते हो
संकट मोचन कहलाते हो
मेरी बिगड़ी बनादो बजरंगी
चरणों से लगालो बजरंगी
तेरे पैरों तले शनि रहता है
तुझे महाबली जग कहता है
मेरे पाप मिटादो बजरंगी
चरणों से लगालो बजरंगी
मुझे पास बुलालो बजरंगी
0 comments