बड़ों ही प्यारो नटखट नंदलाल है

by - January 18, 2020

बड़ों ही प्यारो नटखट नंदलाल है
लड्डू गोपाल मेरो लड्डू गोपाल है
बड़ों ही प्यारो नटखट नंदलाल है

लोरी से सुलाती हूं लोरी से उठाती हूं
निकल जाए हाथों से जब नहलाती हूं
कलियों से कोमल रसीला रसदार है
लड्डू गोपाल मेरो लड्डू गोपाल है

करके श्रृंगार इसे लाड लड़ाती हूं
माखन मिश्री का भोग लगाती हूं
पलना में झूम झूम होता निहाल है
लड्डू गोपाल मेरो लड्डू गोपाल है

गोल मटोल लाल लाल गाल हैं
नैन रंगीले जाके घुंघराले बाल हैं
लाल गुलाबी होंठ रूप रसाल है
लड्डू गोपाल मेरो लड्डू गोपाल है

लड्डू गोपाल से अटूट मेरा नाता है
जाऊं मैं जहां साथ -साथ जाता है
सुन सुरताल नाच उठता गोपाल है
लड्डू गोपाल मेरो लड्डू गोपाल है

बडो ही प्यारो नटखट नंदलाल है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *