मैं बनके मोर रंगीला वृंदावन में बस जाऊं

by - January 18, 2020

मैं बनके मोर रंगीला वृंदावन में बस जाऊं
तुम मुरली मधुर बजाओ मैं प्रेम से नाचूं गाऊं
मैं बनके मोर रंगीला वृंदावन में बस जाऊं

मैं बनके जल की मछली यमुना में छुप जाऊं
तुम कृष्ण नहाने आओ मैं छूके परमपद पाऊं
प्रेम से नाचूं गाऊं मैं वृंदावन में बस जाऊं
मैं बनके मोर रंगीला वृंदावन में बस जाऊं

मैं बनके श्याम चकोरा नैनों में जल भरलाऊं
तुम कृष्णचंद्र बनजाओ मैं आंसूअरक चढ़ाऊ
प्रेम से नाचूं गाऊं मैं वृंदावन में बस जाऊं
मैं बनके मोर रंगीला वृंदावन में बस जाऊं

मैं बनके रस भंवरा पग-पग नित मडराऊ
तुम देखदेख मुस्काओ मैं अपनीतान सुनाऊ
प्रेम से नाचूं गाऊं मैं वृंदावन में बस जाऊं
मैं बनके मोर रंगीला वृंदावन में बस जाऊं

मैं बनके पपीहा पिया पिया धुन सुनाऊ
तुम घन बनजाओ मैं स्वाति चरणामृत पाऊ
प्रेम से नाचू गाऊं मैं वृंदावन में बस जाऊं
मैं बनके मोर रंगीला वृंदावन में बस जाऊं


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *