झुक झुक चलने में नहीं कोई नुकसान है
झुक झुक चलने में नहीं कोई नुकसान है
झूठा तेरा अभिमानहै झूठा तेरा अभिमान है
झुक झुक चलने में नहीं कोई नुकसान है
तेरे जैसे कितने ही दुनिया में हो गए
नाच कूद करके जो मां की गोद सो गए
आखिर तेरा निवास स्थान शमशान है
झूठा तेरा अभिमानहै झूठा तेरा अभिमान है
एक स्वांस का विश्वास जहां है नहीं
फूटी कौड़ी का भी निवास जहां है नहीं
काहे मुख अपनी अलाप रहा बखान है
झूठा तेरा अभिमानहै झूठा तेरा अभिमान है
माया मोह में तेरी नजर सटी हुई
गिर रहे हैं मोती तेरी झोली है फटी हुई
मोतियों का लाभ लेने में ही तेरी शान है
झूठा तेरा अभिमानहै झूठा तेरा अभिमान है
जाने में मजा है जोकि जाना तुझे आ गया
आगे जाने का भी रहस्य जो तू पा गया
मोक्ष को दिलाने वाला पंथ ये महान है
झूठा तेरा अभिमानहै झूठा तेरा अभिमान है
0 comments