आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी

by - January 19, 2020

आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी
जिधर भी देखूं दीखे युगल छवि तुम्हारी
आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी

श्यामजी स्वामी मेरे स्वामिनी राधे प्यारी
युगल चरणों को निहारे जाएं तेरे पे वारी
मैं तो हरी चाकर तेरा चाकरी लगे प्यारी
आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी

पांव में बांध घुंघरु हाथ खड़ताल लिया है
नयनमें छवि बसाए तुम्हींको याद किया है
नाचूँ कीर्तन में तेरे नाची जैसे मीरा प्यारी
आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी

बताओ कबरे मिलोगे हे मेरे गिरवरधारी
हम तेरे दरश दिवाने दरश दो बांकेबिहारी
बितादेंगे हम जीवन लेके एक आश तिहारी
आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी

दूर अब तुमसे रहना नहीं मंजूर है हमको
पास तुम्हें आना पड़ेगा सुनो रे प्यारे बंधु
मिटा देंगे हम जीवन लेके एक आश तिहारी
आपके श्री चरणों में उम्र कट जाए सारी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *