इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे

by - January 18, 2020

इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे
थाम के हाथ अब न छुड़ा लेना तुम
जैसे अब तक निभाई है तुमने प्रभु
वैसे ही और निभा लेना तुम प्रभु मेरे

अच्छा हूं बुरा हूं खोटा हूं खरा हूं
जैसा भी हूं हे शंभू मैं बस तेरा हूं
जो भी देनी हो दे देना मुझको सजा
अपनी नजरों से मत गिरा देना तुम
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे

ऐसी सुबह ना हो ना कोई शाम हो
मेरे होठों पर जब ना तेरा नाम हो
जिसघड़ी तेरे चरणों का ना ध्यान हो
उसके पहले ही मुझको उठा लेना तुम
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे

आज जो भी है बस वो दिया आपने
मेरी हस्ती है क्या सब किया आपने
मेरे हाथ फैले किसी और के सामने
जिंदगी में वो दिन ना दिखाना तुम
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे
थामके हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *