मत कर इतना मुझको मजबूर सांवरे

by - January 18, 2020

मत कर इतना मुझको मजबूर सांवरे
क्यों हो गया है मुझसे तू दूर सांवरे
मत कर इतना मुझको मजबूर सांवरे

तेरी गलियों में मेरा आना जाना रहे
हर पल पल तेरा प्यार पाना रहे
तेरी गलियों में होऊ मशहूर सांवरे
मत कर इतना मुझको मजबूर सांवरे

इन नैनो की तृष्णा मिटा दो हरी
मुझे राधा संग दर्शन दिखा दो हरी
मिल जाए मेरे दिल को सरूर सांवरे
मत कर इतना मुझको मजबूर सांवरे

भाव लिख लिख श्याम मैं सुनाता रहूं
प्रेम भरे स्वर से तुझको रिझाता रहूं
तुम आना मेरे घर पर जरूर सांवरे
मत कर इतना मुझको मजबूर सांवरे

तेरे नैनो का अमृत मै हरपल पियूं
चाहे मर जाऊं चाहे तेरे दर पे जियूं
तेरे भगत के होवे गम दूर सांवरे
मतकर इतना मुझको मजबूर सांवरे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *