मेरी नैया पड़ी है मझधार

by - January 20, 2020

मेरी नैया पड़ी है मझधार
प्रभु इसे पार लगा देना
तेरी माला जपूँ दिन- रात
प्रभु इसे पार लगा देना

मेरी नाव नहीं है नामी
ना जानी है डोर लगानी
कहीं डूब न जाए मझधार
प्रभु इसे पार लगा देना
मेरी नैया पड़ी है मझधार

मेरी नाव है बहुत पुरानी
डूबने की है इसकी कहानी
फिर डूब न जाए इस बार
प्रभु इसे पार लगा देना
मेरी नैया पड़ी है मझधार

तुम जानो प्रभु घट घट की
मेरी नैया बीच भंवर अटकी
अब दूजो नहीं है आधार
प्रभु इसे पार लगा देना
मेरी नैया पड़ी है मझधार


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *