तीनों लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी
तीनों लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी
राधा रानी हमारी महारानी हमारी
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी
शिव सनकादिक तेरो यस गावें
ब्रह्मा विष्णु आरती उतारें
इंद्र लगावे बुहारी राधा रानी हमारी
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी
राधा रानी हमारी -- महारानी हमारी
एक बार जो कोई बोले राधा
कट जाएगी मन की बाधा
कृपा करो महारानी राधा रानी हमारी
तीनो लोकन से न्यारी राधारानी हमारी
राधा रानी हमारी -- महारानी हमारी
बार- बार वृंदावन में हमको बुलाना
आप भी दरशन देना और
बिहारी जी से भी मिलवाना
इतनीसी अरज हमारी राधारानी हमारी
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी
राधा रानी हमारी -- महारानी हमारी
0 comments