प्रभु तुम हो सागर बूंद भर मैं

by - January 18, 2020

प्रभु तुम हो सागर बूंद भर मैं
तुम गगन रज कण हूं मैं
आराध्य हो तुम भक्त हूं मै
गर स्वामी तुम गण हूं मै
हे विनायका हे गजानना
ले लो मुझे अपनी शरण में

दिन में भजूं रात को भजूं
हर पल भजूं तेरे नाम को
मन में मेरे वह शक्ति दो
पलभर ना भूलूं तेरे नाम को
हे विनायका हे गजानना
रहे शीश तेरे ही चरण में
प्रभु तुम हो सागर बूंद भर मैं

मानव हूं मैं माया का ही
राज है इस मन पर मेरे
गुण तो प्रभु एक भी नहीं
जीवन में सौ अवगुण भरे
हे विनायका हे गजानना
है मोक्ष तेरे ही चरण मे
प्रभु तुम हो सागर बूंद भर में
तुम गगन रज कण हूं मैं


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *