तनिक कुंजन में आके दरस दिखा जइयो रे

by - January 18, 2020

तनिक कुंजन में आके दरस दिखा जइयो रे
मेरे बिहारीलाल मेरे माखनको खा जइयो रे
तनिक कुंजन में आके दरस दिखा जइयो रे

मोर मुकुट कट काछिनी गल बैजंतीमाल हो
मैं बिरहन की सांवरे प्यास बुझा जइयो रे
तनिक कुंजन में आके दरस दिखा जइयो रे

तेरे कारण आ गई सब से नाता तोड़ कर
किस कारण मनमोहना लई नजरिया मोड़
बीच भंवर में फंसी नैया पार लगा जइयो रे
तनिक कुंजन में आके दरस दिखा जइयो रे

सुबह शाम कटती नहीं कटे ना काटे रैन
बिन मुरली के मोहना पड़े न दिल में चैन
बैठ कदम की डाल पर तान सुना जइयो रे
तनिक कुंजनमें आके दरस दिखा जइयो रे

मैं तुमको छोडू नहीं तुम मत छोड़ो मोय
तेरे कारण प्रीत में दई उमरिया खोय
प्रेमी दिल तेरा बना प्रीत निभा जइयो रे
तनिक कुजनमै आके दरस दिखा ज,इयो रे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *