मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान

by - January 20, 2020

मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान
मिल जाएगी खाक में एक दिन य़े तेरी शान
मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान

मीठीमीठी वाणी बोल तू बोल कभी ना झूठ
अंत समय जब आएगा नहीं मिलेगी छूट
मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान

यह संसार समंदर है जिसका तेज बहाव
तेरी क्या औकात है तू कागज की नाव
मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान

भरे खजाने जिनके थे कहलाते थे महाराज
बुरे समयने उनको भी बना दिया मोहताज
मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान

सोने को बनवाए तू सुन्दर नरम बिछौना
लेकिन तुझको एकदिन माटी अंदरहै सोना
मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान

संग ना कुछ ले जाएगा जब निकलेंगे प्राण
मालिक के घर जानेका करले कुछ सामान
मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान

मुक्ति मिलेगी पाप से कर भक्ति में ध्यान
भक्ति भाव से ही तुझे मिलेगा आनंद ज्ञान
मत कर अभिमान बंदे मत कर अभिमान
मिल जाएगी खाकमें एकदिन ये तेरी शान


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *