कथा सुनाऊं सबको पवनपुत्र बलवान की

by - January 20, 2020

कथा सुनाऊं सबको पवनपुत्र बलवान की
जय बोलो हनुमान की जय बोलो हनुमान की
कथा सुनाऊं सबको पवनपुत्र बलवान की

पवन पुत्र बजरंगबली लाल लंगोटे वाला
सिया राम का परम भक्त जपे राम की माला
राम नाम की धुन में रहता हरदम वो मतवाला
कौन बिगाड़ सके जगमें जिसका वो रखवाला
जिसके मन में बसी मूरत श्री भगवान की
जय बोलो हनुमान की जय बोलो हनुमान की

एक समय बजरंगबली के पास शनि जी आए
कहने लगे मुझे रहने की आप जगह बतलाएं
हनुमान ने कहा क्या जग में ठौर नहीं पाए
जो मेरी भक्ति में यहां विघ्न डालने आए
शनि देव समझाए ये बातें हैं प्रभु विधान की
जय बोलो हनुमान की जय बोलो हनुमान की

मन में किया विचार लगाया प्रभु का ध्यान
कैसे टाल सकूं इसको जब है ये प्रभु विधान
शनि देव बोले कहां बैठूं आप जगह बतलाएं
हंसकर बोले हनुमान मेरे सिर पर बैठ जाएं
शनिदेव मुस्काए सुन बातें राम दिवान की
जय बोलो हनुमान की जय बोलो हनुमान की

शनि देव जब सिर पर बैठे हनुमान मुस्काए
जाकर उत्तराखंड से पहाड़ उठाकर ले लाए
रखा अपने सिर के ऊपर शनि देव घबराए
किसके पाले पड़ा अब कैसे छुटकारा पाएं
आया मैं खुशहोकर मुश्किल पड़गई जान की
जय बोलो हनुमान की जयबोलो हनुमान की

नारदजी के कहने से मैं लेन परीक्षा आया
ऐसी भक्ति और शक्ति का भेद नहीं था पाया
खुश होकर कहताहूं मैं अब शनिवार भी तेरा
तेरे भक्त को कष्ट न दूंगा इतना वचन है मेरा
घरघर में पूजा होती अंजनी सुत वलवान की
जय बोलो हनुमान की जयबोलो हनुमान की

शनिदेव और हनुमान को नारदजी मिलवाए
सबने मिलकर रामनाम महिमा के गुण गाए
मैं कहता हूं हनुमानका जोकोई ध्यान लगावे
मन की इच्छा पूर्ण होवे जीवनभर सुख पावे
हरदम दया रहे उस पर दया निधान की
जयबोलो हनुमान की जयबोलो हनुमान की


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *