हे शिव शंकर हे करुणाकर
हे शिव शंकर हे करुणाकर
हे परमेश्वर हे परमपिता
हर हर भोले ओम नमः शिवाय
हे शिव शंभू संकट हरता
विघ्न विनाशक मंगल करता
जिस पर होवे कृपा तुम्हारी
पल में विपदा दूर हो सारी
तुम सुख सागर हे जगदीश्वर
देवादिदेवा तुम जय महादेवा
सुरनर मुनिजन सब करते हैं सेवा
ओम नमः शिवाय मंत्र पंचाक्षर
जिसने जपा खुश हो गए उस पर
तुम हो दयालु है भोलेश्वर
बम बम भोले डमरू बोले
तुमने द्वार दया के खोले
जो भी आया शरण तुम्हारी
रक्षक बन गए तुम त्रिपुरारी
त्रिशूल धारी हे महाकालेश्वर
ब्रह्मा विष्णु ध्यान लगावें
वेद पुराण शास्त्र यस गावें
गिरजापति अनन्त अविनाशी
आनंद दाता विश्व प्रकाशी
तुम सर्वेश्वर हे सोमेश्वर
पूजन किए श्री राम तुम्हारा
लंका जीती रावण मारा
दीनानाथ प्रभु हे सुखदाता
अवघड दानी भाग्य विधाता
तुम रामेश्वर हे भक्ते श्वर
हे शिव शंकर हे करुणकर
0 comments