दो अक्षर का प्यारा नाम राम
जय राम जय श्रीराम दो अक्षर का प्यारा नाम
राम नाम के जपने से ही बन जाते बिगड़े काम
जय राम जय श्रीराम दो अक्षर का प्यारा नाम
मधु कैटभ दो दैत्यों को मत्स्य रूप से मारा
देवों का उद्धार किया मगन हुआ जग सारा
सागर मंथन में प्रभु ने कश्यप रूप बनाया
अपनी पीठ पर मदिराचल पर्वतका भार उठाया
पृथ्वी की रक्षा के लिए बारह रुप में आये
हिरणयाक्ष को मारके धरती जलके ऊपर लाए
जय राम जय श्रीराम दो अक्षर का प्यारा नाम
भक्त प्रल्हाद की रक्षाको नरसिंह अवतार लिया
अभिमानी अत्याचारी हिरणकश्यप मार दिया
दोपगभूमिमांगकरबलिसे वामनरुप बिराटकिया
बलि के सिर पर पग धरके उसका उद्धार किया
परशुराम अवतार प्रभुका जगत प्रसिद्ध कहलाए
जय राम जय श्री राम दो अक्षर का प्यारा नाम
त्रेता युग में प्रभु ने श्रीराम रुप में जनम लिया
जनक सभामें धनुष तोड़ सिया से विवाह किया
द्वापर युग में प्रभु ने कृष्ण रुप में अवतार लिया
संहार कंस का करके जग का संताप दूर किया
होगा कल्कि अवतार जब घोर कलयुग आए
धरती पर अधर्म की छाया कहीं न रहने पाए
जय राम जय श्री राम दो अक्षर का प्यारा नाम
रामनाम के जपनेसे ही बनजाते सब बिगड़े काम
0 comments