राधारमण करदो मुझे ऐसा मगन
राधारमण करदो मुझे ऐसा मगन
रटूं तेरा नाम में आठों याम
राधारमण करदो मुझे ऐसा मगन
करुणा निधान मोपे कृपा कीजिए
बृज में बसाके मोहे सेवा सुख दीजिए
प्रेम से भरदो मन गाऊँ तेरे भजन
राधारमण करदो मुझे ऐसा मगन
जब भी बिहार करो प्यारी संग सांवरे
फूल बन जाऊं जहां धरो तुम पांव रे
बनके शीतल पवन छूलूं तेरा बदन
राधारमण करदो मुझे ऐसा मगन
तुम्हें देख ज़िऊँ तुम्हें देख मर जाऊं
जनम जनम तेरा ही दास कहाऊं
रखलो अपनी शरण करदो मनमें रमन
राधारमण करदो मुझे ऐसा मगन
0 comments