तीनों लोकों में है सबसे निराला

by - January 19, 2020

तीनों लोकों में है सबसे निराला
वह कान्हा मेरे मन बसता
जिसके नाम का है जग में उजाला
वह कान्हा मेरे मन बसता

नील वरण श्याम तन जिसका
वही श्याम मेरे मन बसता
ऐसी सांवरी सलोनी छवि वाला
वह कान्हा मेरे मन बसता
तीनों लोकों में है सबसे निराला

यह बाबा यशोदानंद का छोरा
जानत है री कछू जादू टोना
लूट लिया मेरा मन भोलाभाला
वह कान्हा मेरे मन बसता
तीनो लोकों में है सबसे निराला

तन मन धन सब कुछ तुझ पर
अर्पण ये जीवन अपना मनमोहन
जिसके नाम की जपे माला
वह कान्हा मेरे मन बसता
तीनों लोकों में है सबसे निराला
वह कान्हा मेरे मन बसता


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *