बर दीजे हनुमान हृदय में

by - January 18, 2020

बर दीजे हनुमान हृदय में
ज्ञान की ज्योति ये जलती रहे
जहां तलक जाए मेरी दृष्टि
आपकी मूरत दिखती रहे

नित्य पल हरपल यूं निरंतर
आप ही को प्रभु ध्याऊ मैं
जब भी विपदा आए कोई
तो शरण तिहारी आऊं मैं
आपके चरणों में ही रहकर
श्रद्धा हर पल बढ़ती रहे
जहां तलक जाए मेरी दृष्टि.....

मन व्याकुल हो या हरषाए
सदा रहूं मैं एक समान
भाग्य लिखी को मैं स्वीकारु
समझ विधि का यही विधान
साहस और पराक्रम की
सब सीख आपसे मिलती रहे
जहां तलक जाए मेरी दृष्टि....

आप सत्य के ही प्रतीक हो
संतो से मैं सुनता आया
बहुरूप हैं और निर्भीक हैं
बड़ी प्रबल सुंदर काया
आपके गुण चतुराई की पूंजी
भक्तों में भी बटती रहे
जहां तलक जाए मेरी दृष्टि
आपकी मूरत दिखती रहे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *