भज मन राम राधेश्याम सीताराम

by - January 18, 2020

सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम
भज मन राम राधेश्याम सीताराम
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम

ये नाम बना प्रथम पूज्य गणपति को पल में
मिल गया यही अविलंब शबरी को जंगल में
लाखों का बेड़ा पार किया पहुंचाया हरिधाम
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम

बजरंगी के बल में इसकी महिमा भारी है
ध्रुव और विभीषण कोभी येही बूटी प्यारी है
नारद की वीणा पर बजता ये ही सुंदर नाम
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम

ब्रह्माजी के चारों वेदों से ये नाम निकलता है
शंकर के मानस मंदिर में दीपक सा जलता है
घंटे की धुन में बजता बस ये ही पावन नाम
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम

हम क्या बतलावे भगतो इससे क्या होना है
ये बजरंगी जाने इसी नाम से मंगल होना है
भज कर देखो श्रद्धा से अनमोल रतन ये नाम
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *