यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी
यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
विश्वास नानी का द्रोपदी का रंग लाया
बहना का भाई बन खुद सांवरा आया
इज्जत जमाने में शर्मसार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी
यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
मैं हार जाऊं यह कभी हो नहीं सकता
बेटाहो अगर दुखमें पिता सोनहीं सकता
बेटे की हार तुम्हें स्वीकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी
यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
जो हार जाते हैं उनको तू जिताता है
सब कहते हैं तू सोई किस्मत जगाता है
दुनिया में ऐसी कोई सरकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी
यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
0 comments