मेरे बांके बिहारी सांवरिया

by - January 18, 2020

मेरे बांके बिहारी सांवरिया
मेरे कुंज बिहारी सांवरिया
तेरा जलवा कहां पर नहीं है
मेरे बांके बिहारी सांवरिया

आंख वालों ने तुमको है देखा
कान वालों ने तुमको सुना है
तेरा दरशन उसी को हुआ है
जिसकी आंखों पर पर्दा नहीं है
मेरे बांके बिहारी सांवरिया

लोग पीते हैं पी पी के गिरते
हम पीते हैं गिरते नहीं हैं
हम पीते हैं सत्संग का प्याला
यह अंगूरी मदिरा नहीं है
मेरे बांके बिहारी सांवरिया

सत्संग नशा जल्दी चढ़ता नहीं है
चढ़ जाए तो उतरता नहीं है
लोग जीते हैं दुनिया के डर से
हमें दुनिया की परवाह नहीं है
मेरे बांके बिहारी सांवरिया

सुबह शाम मैंने तुमको पुकारा
तेरे नाम का लेकर सहारा
तेरे भक्तों ने जब भी पुकारा
तेरे आने में देरी नहीं है
मेरे बांके बिहारी सांवरिया
तेरा जलवा कहां पर नहीं है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *