राम कहो या कृष्ण कहो ये है पावन नाम सदा
राम कहो या कृष्ण कहो ये है पावन नाम सदा
जिसे चाहो इष्ट बनालो दोनों ही सुखधाम सदा
राम कहो या कृष्ण कहो ये है पावन नाम सदा
त्रेता में जन्मे थे रघुवर सूर्यवंश के राजकुमार
द्वापर में श्रीकृष्ण पधारे चांद वंश में ले अवतार
मर्यादा पुरुषोत्तम एक हैं बहुरूपिया है दूजा
जिसे चाहो इस्ट बनालो दोनों ही सुखधाम सदा
महलों में जन्मे रघुवर कोई नहीं सो पाया था
कारावासमें जन्मे कान्हा जाग कोई न पाया था
मां का दूध पिया राम ने वृष्टि रहे थे कृष्ण सदा
जिसे चाहो इष्ट बना लो दोनों ही सुखधाम सदा
झूठे बेर राम ने खाए कृष्ण ने सुदामा के तंदुल
सागर रस्ता दिए रामको सांवरे को यमुना जल
रावण का वध राम ने कृष्ण कंस का काल बना
जिसे चाहो इस्ट बनालो दोनों ही सुखधाम सदा
धनुष बाण ले हाथ राम स्वयं लड़े थे पापी से
हाथ सुदर्शनचक्र ले कान्हा बने सारथी साथीके
रामचरित ग्रंथ रामका गीता कृष्ण का ग्रंथ यहां
जिसे चाहो इष्ट बनालो दोनों ही सुखधाम सदा
0 comments