अब कृपा करो श्रीराम नाथ दुख टारो

by - January 18, 2020

अब कृपा करो श्रीराम नाथ दुख टारो
इस भव बंधन के भय से हमें उवारो
अब कृपा करो श्रीराम नाथ दुख टारो

तुम कृपा सिंधु रघुनाथ नाथ हो मेरे
मैं अधम पड़ा हूं चरण कमल पर तेरे
हे नाथ तनिक तो हमरी ओर निहारो
अब कृपा करो श्रीराम नाथ दुख टारो

मैं अति पंगु दीन हीन छीन हूं दाता
तुम्हें छोड़ कित जाऊं तुम्ही पितु माता
मैं गिर न कहीं जाऊं प्रभु आप सबारो
अब कृपा करो श्रीराम नाथ दुख टारो

मन काम क्रोध मदलोभ माही में अटका
मन जीव आज लाख योनि है भटका
अब आवागमन छुड़ाए नाथ मोहे तारो
अब कृपा करो श्रीराम नाथ दुख टारो
इस भव बंधन के भय से हमें उबारो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *