मेरे जन्मों के साथी साजन

by - January 18, 2020

मेरे जन्मों के साथी साजन
मैं तुम्हें कभी तो पाऊंगी
मेरे जन्मो के साथी साजन

जोगन का वेश बना करके
इस जग से आंख चुरा करके
मन के इक तारे पर साजन
मै गीत बिरहे के गाऊंगी
मैं तुम्हें कभी तो पाऊंगी

पग नूपुर की झंकारो से
भावो भरे मधुर इशारों से
सांसो के पंख लगा करके
तारों तक दौड़ लगाऊंगी
मैं तुम्हें कभी तो पाऊगी

तुम छुपना राधा के मन में
मधुवन की रंगीली कुंजन में
मैं बनकर ललिता की वीणा
थिरको पर तुम्हें नचाऊंगी
मैं तुम्हें कभी तो पाऊंगी

ओ श्याम सलोने मनमोहन
मन चोर मुरारी मधुसूदन
इक प्रेम की डोर से बांध हरी
मन मंदिर में विठलाउंगी
मेरे जन्मो के साथी साजन
मैं तुम्हें कभी तो पाऊंगी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *