शरण में आए हैं भोले तुम्हारी
शरण में आए हैं भोले तुम्हारी
दया करो हे दयालु भगवन
संभालो बिगड़ी दशा हमारी
दया करो हे दयालु भगवन
हम में बल है ना हम में शक्ति
ना हम में साधन ना हम में भक्ति
तभी कहाओगे जग में ताप हारी
दया करो हे दयालु भगवन
जो तुम पिता हो तो हम हैं बालक
जो तुम हो स्वामी तो हम हैं सेवक
जो तुम हो ठाकुर तो हम पुजारी
दया करो हे दयालु भगवन
प्रदान कर दो महान शक्ति
भरो हमारे जीवन में ज्ञान भक्ति
तुम्हारे दर के हम है भिखारी
दया करो हे दयालु भगवन
शरण में आए हैं भोले तुम्हारी
0 comments