कलयुग के सिद्ध देव हो तुम

by - January 18, 2020

कलयुग के सिद्ध देव हो तुम
हनुमान तुम्हारा क्या कहना
कलयुग के सिद्ध देव हो तुम

सीता की खोज करी तुमने
तुम सात समुंदर पार गए
लंका को किया शमशान प्रभु
बलवान तुम्हारा क्या कहना
कलयुग के सिद्ध देव हो तुम

जब लक्ष्मण को शक्ति लगी
तुम धौलागिरी पर्वत लाए
लक्ष्मण के बचाए आकर के
जब प्राण तुम्हारा क्या कहना
कलयुग के सिद्ध देव हो तुम

तुम भक्त शिरोमणि हो जग में
तुम वीर शिरोमणि हो जग में
तेरे रोम -रोम में बसते हैं
सियाराम तुम्हारा क्या कहना
कलयुग के सिद्ध देव हो तुम
हनुमान तुम्हारा क्या कहना


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *