रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति
आपकी मेहरबानी हमें चाहिए
पहले सुमिरन करूं गणपति आपका
जगदंबे की सी बाणी हमे चाहिए
सर झुकाता हूं चरणों में सुन लीजिए
आज बिगड़ी हमारी बना दीजिए
न तमन्ना है धन की न सरताज की
तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिए
आपकी मेहरबानी गणपति हमें चाहिए
तेरी भक्ति का दिल में नशा चूर हो
बस आंखों में मालिक तेरा नूर हो
कंठ पर शारदा मां हमेशा रहे
रिद्धि-सिद्धि का वरदान हमें चाहिए
आपकी मेहरबानी गणपति हमें चाहिए
सारे देवों में गुणवान दाता हो तुम
सारे वेदों में ज्ञानो के ज्ञाता हो तुम
ज्ञान देदो हमे भजन गीत गाते रहे
बस यही जिंदगानी हमें चाहिए
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति
आपकी मेहरबानी गणपति हमें चाहिए
0 comments